फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई ही मलेरिया, डेंगू और डायरिया से बचाएगी

विज्ञापन
शहर में लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। विश्व मलेरिया दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राधा कृष्ण ने कहा कि मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसी बीमारियों को हम अपने आसपास साफ-सफाई रखकर बढ़ने से रोक सकते है।
विज्ञापन

वहीं इसके बाद मलेरिया विंग की तीन टीमों ने औद्योगिक क्षेत्र के साथ, शहर के न्यू बस स्टैंड और वार्ड एक के रिहायशी इलाकेे में लोगों को मलेरिया के बारे में जानकारी दी। मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान उनकी टीमों ने उन्हीं इलाकों में अपने अभियान को चलाया है जहां पिछले वर्षों में मलेरिया के मरीज पाए गए थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. समीना नजीर ने बताया कि मलेरिया बुखार मच्छरों से होने वाला एक तरह का संक्रामक रोग है। जो फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। उन्होंने बताया कि पूरे देश से मलेरिया को मिटाने के लिए 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पाने में हमारे प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान काफी मददगार हो सकता है। आगे उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में कठुआ जिला में मलेरिया के मामले काफी कम हुए हैं, लेकिन अभी भी हमें सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें