महानपुर। कस्बे के डिग्री कॉलेज में एनएसएस के शिविर में वालंटियर ने डिग्री कॉलेज और समीप ही रियालता गांव में सफाई अभियान चलाया। इस शिविर का उद्देश्य एनएसएस के वालंटियर को सामुदायिक सेवा के प्रति प्रेरित करना है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शिविर के दौरान डॉ. सपना देवी प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस की देखरेख में और प्रधानाचार्य डॉ. आरके कौल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर के दौरान एनएसएस वालंटियर ने रियलाता गांव का दौरा किया।
यहां सफाई अभियान चलाया। इसके साथ डिग्री कॉलेज परिसर में भी सफाई की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सब एनएसएस वालंटियर के सामुदायिक सेवा को दर्शाता है। इस मौके पर गांव वासियों ने एनएसएस वालंटियर की सराहना की। प्रो. बलविंदर सिंह, प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. मनीषा देवी, प्रो. रूपाली जसरोटिया, प्रो. मोनिका देवी, प्रो. नितिका व प्रो. पुरुषोत्तम आदि रहे। संवाद