फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में 10 साल से हाई मास्ट लाइटें खराब, जिम्मेदार गंभीर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोग बोले-शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, हादसे का रहता है डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलावर। नगर कमेटी की अनदेखी से नगर के कई इलाकों में 10 साल से सात हाई मास्ट लाइटें खराब पड़ी हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और हादसे का डर बढ़ जाता है लेकिन जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। लोगों में इसके चलते कमेटी के खिलाफ रोष पाया जा रहा है।
नगरवासी सुदेश सिंह, यशपाल, भूषण कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 11, शनि मंदिर, नाज पुल, उप जिला अस्पताल के पास और कोटी इलाके में 15 वर्ष पहले हाई मास्ट लाइट्स लगाई गई थीं। इसके बाद इनकी देखरेख नहीं की गई और अब 10 सालों से बंद पड़ी हैं। लाइटें लगाकर लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे लेकिन प्रशासनिक लापरवाही से इन लाइटों का लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी को अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की कि जल्द खराब पड़ी हाई मास्ट लाइटों को ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक सप्ताह में ठीक करवा देंगे लाइटें
लाइटें खराब होने से नगर के लोगों को पेश आ रही समस्या संज्ञान में आ गई है। एक सप्ताह के भीतर सभी हाई मास्ट लाइटें की मरम्मत करवाकर लाइटें शुरू करवा दी जाएंगी।
-वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर कमेटी बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें