-लोगों और संत समाज ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस सीटों के बंटवारे को लेकर चड़वाल-सांझी मोड़ सड़क पर छपाकि मोड़ में प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों और संत समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में शामिल महात्मा मोहन गिरी ने कहा जिस तरह से मेडिकल सीटों के बंटवारे में हिंदुओं की अनदेखी की गई है वह प्रदेश की मौजूदा सरकार की मंशा को जाहिर करती है। प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम में मतभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए राजनेताओं को इस तरह की घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। प्रदर्शन में इशांत शर्मा, अजय भारती, बालकृष्ण शर्मा, श्याम सुंदर आदि शामिल रहे।