रामकोट। छलां चौक पर लगी हाईमास्ट लाइट चार साल से खराब पड़ी हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि टूरिज्म विभाग की ओर से करीब चार वर्ष पहले चौक पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद अभी तक हाईमास्ट लाइट को ठीक नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगे करीब चार वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन इस दौरान शायद ही ऐसा कोई माह रहा हो जब पूरे माह नियमित रूप से यह लाइट जल पाई हो। बताया कि अक्सर यह हाईमास्ट लाइट खराब रहती है। लोगों ने जल्द खराब पड़ी लाइट ठीक करने की मांग की है। संवाद