फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक भगवाना में एक माह से बिजली संकट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव चक भगवाना में लोग पिछले एक महीने से बिजली की किल्लत झेल रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पुराना हो चुका है। कई बार इसे बदलने और अपग्रेड करने की मांग विभाग से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी किशोर कुमार ने कहा कि लगभग एक महीने से गांव में यह समस्या है। ट्रांसफार्मर लोगों को पर्याप्त बिजली देने में सक्षम नहीं है। लोगों को लो वोल्टेज के कारण परेशान होना पड़ता है। विभाग के अधिकारियों से कई बार इसे बदलने की मांग की, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी।
मंगलवार को एसडीएम से भी मिले, उन्होंने भी विभागीय अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करते हैं, तो उनका कहना है कि विभाग के पास पैसे नहीं हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो हमें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें