जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने एक बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हादसा लच्छीपुर के पास हुआ। मंगलवार की शाम को सड़क के किनारे चल रहे छह वर्षीय बच्चे रोहित कुमार निवासी चकरामचंद को जम्मू की ओर जा रहे ट्रक पीबी 06 वी 0445 ने टक्कर मार दी।
इससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचा दिया गया है।