कठुआ के वार्ड आठ में गिरी पुरानी इमारत में दबी कार। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। शहर के वार्ड 8 में शुक्रवार रात एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें तीन कारें और एक ऑटो शामिल हैं।
रात 10:15 बजे अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दीवार पुरानी थी । हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन ने इलाके का निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई जारी है।