फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर में खड़ी गाड़ी का श्रीनगर में कट गया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सांबा पंजीकृत वाहन जेके21ई-3713 के मालिक उस समय सकते में आ गए जब उनके घर विजयपुर में खड़ी गाड़ी का कश्मीर के श्रीनगर में चालान कट गया। ई-चालान कटने का मैसेज जब उनके मोबाइल पर आया तो वह घबरा गए। साइबर क्राइम या गाड़ी के पंजीकरण संख्या के गलत इस्तेमाल का मामला हो सकता है। ऐसे में उन्होंने इसकी सूचना फोन के माध्यम से एसपी ट्रैफिक रूरल मोहन लाल कैथ सहित आरटीओ कठुआ कार्यालय को भी दी। साथ ही लिखित शिकायत हटली चौकी पुलिस को भी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कठुआ में काम कर रहे विक्रम सिंह सलाथिया ने बताया कि जिस वाहन का चालान काटने की रसीद फोन पर मिली है, वो गाड़ी उनके घर सांबा जिले के विजयपुर में खड़ी है। पिछले एक महीने से गाड़ी एक ही जगह पर खड़ी है। बताया कि गाड़ी उनके जीजा शिव दयाल सिंह के नाम पर पंजीकृत है, जो सेना में कार्यरत हैं और इस समय ड्यूटी पर ही हैं। ऐसे में जाने से पहले वे वाहन उनके घर पर खड़ी कर गए थे। विक्रम ने बताया कि चूंकि मामला कश्मीर से सामने आया है ऐसे में गाड़ी के पंजीकरण का इस्तेमाल असामाजिक तत्वों द्वारा किए जाने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से मांग की है मामले की गहनता से जांच करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें