फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल करे केंद्र सरकार: मीर

विज्ञापन
बुद्धि गांव में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करती अपनी पार्टी नेत्री खुशबू भगत। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। सरकार को विधानसभा चुनाव कराने से पहले जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए ताकि लोगों में अलगाव और शक्तिहीनता की भावना को खत्म किया जा सके। उक्त बातें अपनी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर ने बुद्धि गांव में आयोजित जनसभा के दौरान कही है। रविवार को पार्टी नेत्री खुशबू भगत द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि राज्य की बहाली की मांग सबसे पहले अपनी पार्टी ने उठाई थी और अन्य राजनीतिक दल लोगों से संबंधित गंभीर मुद्दों पर चुप थे। हालांकि जम्मू कश्मीर के अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी पार्टी की मांग का समर्थन किया है और वह भी राज्य की बहाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर की स्थिति को बहाल करना चाहिए। जो कि 5 अगस्त, 2019 से पहले था। क्योंकि इस दिन केंद्र सरकार ने हमारे सम्मान के साथ खेला और हमारे ऐतिहासिक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया। राज्य का दर्जा छीनने के बाद से लोगों में अशक्तता और अलगाव की भावना है। जम्मू कश्मीर में एलजी प्रशासन चुनी हुई सरकार का विकल्प नहीं हो सकता। लिहाजा विधानसभा के चुनाव होने चाहिए लेकिन इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जे को बहाल करके लोगों का विश्वास जीतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी ने महिलाओं को उनके राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिनिधित्व दिया है। महिला प्रतिनिधि उनके सामने आने वाले मुद्दों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं लिहाजा उनका राजनीतिक सशक्तिकरण जरूरी है। अपनी पार्टी की स्थापना महिला दिवस पर हुई थी जो इंगित करता है कि पार्टी सभी लोगों को समानता और प्रतिनिधित्व में विश्वास करती है।
विज्ञापन

वहीं, राज्य महासचिव सैयद असगर अली ने भी विकास गतिविधियों और बुनियादी सुविधाओं की खराब गति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांव अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और ज्यादातर पहाड़ी और दूरदराज के गांव विकास का राह देख रहे हैं। इस अवसर पर जम्मू के प्रांतीय अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजक को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी क्षेत्रों के समान विकास में विश्वास करते हैं। समन्वयक बोध राज भगत ने भी इस अवसर पर बात की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी द्वारा कठुआ विधानसभा से पूर्व घोषित प्रत्याशी खुशबू भगत ने भी कठुआ जिले में विभिन्न विकास संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए जनता के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। जनसभा में जिला प्रधान प्रेम लाल, महासचिव कनव खजूरिया, जिला महासचिव पुरुषोत्तम, जिला उपाध्यक्ष इकबाल कृष्ण, जिला सचिव रण सिंह, जिला सचिव देवेंद्र चलोत्रा सहित पार्टी जिला कमेटी के सदस्य व अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें