फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को बहाल किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कोटी वासी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी गांव में पिछले 13 दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा जल शक्ति विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले 13 दिनों से इलाके के 2000 लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं और गांव में पेयजल सप्लाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक दिवस के उपलक्ष्य पर भी अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों ने मजबूर होकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि पिछले 13 दिनों से इलाके में पेयजल सप्लाई प्रभावित है जिसके चलते इलाके के बुजुर्गों छोटे छोटे बच्चों महिलाओं और अन्य लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कई दिनों से लोग इलाके के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार अवगत करवाने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों को मजबूरन जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही गांव में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई तो आने वाले दिनों में लोग जल शक्ति विभाग कार्यालय बिलावर के बाहर उग्र प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में सुरजीत सिंह, सत्या देवी, दिया राम, अंग्रेज चंद, तीर्थ सिंह सहित गांव के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें