अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की डिग्री कॉलेज इकाई ने इकाई के अध्यक्ष मुकुल पाधा की देखरेख में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिवस मनाया। डिग्री कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. नेत्र सिंह, करण महाजन, दलजीत, रसमीत आदि उपस्थित रहे।
वहीं, अभाविप के स्टूडेंट फार डिवलपमेंट विंग के प्रदेश प्रमुख राहुल देव की अध्यक्षता में राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर रानी लक्ष्मी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता संब्याल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
गर्ल्स विंग की इंचार्ज अंकिता ने महिलाओं को लक्ष्मीबाई को अपना आदर्श बनाने के लिए प्रेरित किया। राजकीय हाई स्कूल पारलीवंड में अभाविप के शहरी अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य नीलम कुमारी ने स्कूली बच्चों को रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।