फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी और एलओसी पर पाकिस्तान ने दागे गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सीमा में सोमवार रात करीब 11:45 बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक लगातार गोलाबारी की। पाकिस्तानी चिनाव रेंजर्स के सैनिकों ने पप्पू चेक पोस्ट से गोलाबारी कर सीमा सुरक्षा बल की चांदवा पोस्ट को निशाना बनाते हुए 148 राउंड फायर किए। हालांकि इस गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

एलओसी पर भी तोड़ा संघर्ष विराम
राजोरी। सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 7.30 बजे एलओसी पर मोर्टार दागे। इसके साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी की। सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें