फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का प्रयास विफल, 18 मवेशी कराए मुक्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने सोमवार की रात 18 मवेशियों को मुक्त कराया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मवेशियों की तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर को जब्त कर लिया है। लखनपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनपुर के रास्ते जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने के वाले कंटेनर (एचआर61ए-4815) को थाना प्रभारी सुरिंदर पॉल सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने शक के आधार पर रोका। पूछताछ में कंटेनर चालक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
इस पर कंटेनर की तलाशी ली गई, तो उसमें से 18 मवेशी बरामद हुए, जिन्हें बेरहमी से बांधकर ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर के चालक आलिम उर्फ सलीम निवासी बोडापुर जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को मवेशियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें