राजबाग पुलिस ने 5 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त करवाया है। बुधवार देर रात की इस कार्रवाई में तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह की टीम ने चैनपुरा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजर रही महिंद्र पिकअप (जेके02सीएम-2362) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। इस पर चालक पिकअप को नाके से पहले ही रोककर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद