मुनि गांव में भूमि विवाद को लेकर सगे भाई ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार मुनि गांव में भूमि विवाद को लेकर भाइयों की आपस में झड़प हो गई। इस दौरान एक भाई ने अपने दोनों सगे भाइयों की लाठी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों भाई घायल हो गए।
परिजनों ने घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायल बिशन दत्त को प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे भाई सुभाष चंद्र का इलाज उप जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद