फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना कैश चुका सकेंगे लाइसेंस फीस

Sun, 25 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
cashless
विज्ञापन
कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की कवायद के बाद कठुआ के आरटीओ कार्यालय ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने से लेकर रिन्यूअल फीस, वाहन पंजीकरण फीस समेत अन्य शुल्क अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी चुकाए जा सकेेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सफल परीक्षण के बाद विभाग ने इसे अमल में लाना शुरू कर दिया है। विभाग जल्द ही लखनपुर स्थित एमवीडी पोस्ट पर इसे लगाने की तैयारी में है। ऐसे में वाहन चालकों के पास कैश हो या न हो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए भी अब एमवीडी विभाग का शुल्क चुका सकेंगे।

आरटीओ कठुआ अमरजीत सिंह ने बताया कि आठ नवंबर के बाद पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने की घोषणा से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

लोगों की समस्या थी कि एटीएम से दो हजार के ही नोट हासिल हो रहे थे और वह भी सीमित तौर पर। ऐसे में विभाग ने एमवीडी की विभिन्न सेवाओं के लिए कार्ड स्वाइप मशीन अमल में लाने की योजना बनाई और शुक्रवार को इसका ट्रायल किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रायल में अच्छा रिस्पांस मिला है और इससे निश्चित रूप से कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें