कठुआ में दुकान के शटर तोड़कर चोरीसंवाद
चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोरी को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के कालीबड़ी चौक स्थित चोरों ने बीती मंगलवार को दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के भीतर लगी एलसीडी सहित 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़कर फिर चोरी की वारदात की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पड़ोसी लक्की पठानिया ने बताया कि बीती रात को चोरों ने चौधरी ट्रेडर नामक दुकान को निशाना बनाया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ डाला और फिर दुकान के शटर को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है। बुधवार की सुबह जैसे ही उसने दुकान का शटर टूटा देखा तो उसने इस सूचना दुकान के मालिक को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दुकान के मालिक ने बताया कि चोरों ने रात को कोहरे और धुंध का फायदा उठाकर पहले जैक लगाकर पहले दुकान का शटर को तोड़ दिया और उसके बाद अंदर घुसकर कीमती सामान और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
पड़ोसी दुकानदारों का कहना है कि पुलिस हमेशा दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की वकालत करती है लेकिन चोर दुकान के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को निशाना बनाकर चोरी को अंजाम देने शुरू हो गए है। लोगों का कहना है कि शहर में दिन व दिन चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है लेकिन पुलिस है कि चोरों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। इससे पहले भी शहर में कई जगहों पर चोरों ने लोगों के घरों और दुकानों को निशाना बनाकर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो चुके हैं और पुलिस को इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि शहर और उसके आसपास इलाकों में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए।