तलाशी अभियान चलाते हुए सुरक्षाबल
हीरानगर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ के लगातार मिल रहे इनपुट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। घना कोहरा और नए साल के मध्य नजर घुसपैठ की आशंका बढ़ने पर सुरक्षाबलों ने आईबी से सटे इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं। बुधवार को बॉर्डर पुलिस चौकी सन्याल की टीम ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ढोलका के जंगलों के अलावा तरनाह नाला और उसके आसपास के जंगलों को भी पुलिस टीम ने बारीकी से खंगाला। सीमा सुरक्षा बल ने आईबी पर गश्त बढ़ा दी है। बीएसएफ के जवान सीमा पार की भी हर हलचल पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
तलाशी अभियान चलाते हुए सुरक्षाबल
तलाशी अभियान चलाते हुए सुरक्षाबल