रामकोट। धार सड़क सुइयां इलाके में वीरवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा की तेज रफ्तार कार के साथ टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार लोगों के साथ कार चालक भी घायल हो गया।
बता दें कि कार नगरोटा गुजरु से गुड़ा कल्याल की ओर जा रही थी कि विपरीत दिशा से अचानक ई-रिक्शा कार के सामने आ गया। चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। टक्कर के बाद कार सड़क के एक ओर लुढ़क गई तो वहीं ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा में सवार घायलों की पहचान गुड़ा कल्याल निवासी 40 वर्षीय अब्दुल लतीफ, 18 वर्षीय शकील, 41 वर्षीय मुनीर हुसैन, 42 वर्षीय मीवा जान और कार चालक बाथरी निवासी 44 वर्षीय शमशेर शामिल हैं। इन्हें लोगों ने प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट पहुंचाया। कार चालक शमशेर सिंह और अब्दुल लतीफ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। संवाद