फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसएसपी ने पुलिस से संबंधित मामले हल करने का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जन संपर्क कार्यक्रम के तहत कठुआ जिले में सभी पुलिस थानों में थाना दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य जनता के मुद्दों को सुलझाना, पुलिस और जनता के बीच की खाई को पाटना और आम जनता की शिकायतों को सुनना और उनका समाधान करना है।
नगरी में आयोजित थाना दिवस के दौरान एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना मौजूद रहे। बैठक में नगरी और अन्य पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया और कई मुद्दे रखे। एसएसपी कठुआ ने पुलिस-जनता के संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। जनता को पुलिस से संबंधित मामलों को हल करने और संबंधित विभागों के साथ उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से लखनपुर के बरनी में अतिरिक्त एसपी राहुल चाढ़क और इंस्पेक्टर त्रिभुवन खजूरिया ने थाना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न मुद्दों जैसे गोवंश तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, तेज गति से वाहन और ओवरलोड डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं आदि पर प्रकाश डाला और बैठक में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस से संबंधित उनके मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें