फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टारगेट किलिंग पर बसपा ने जताया रोष

विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। कश्मीर संभाग में जारी टारगेट किलिंग के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने कड़ा रोष जताया है। सोमवार को पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका रजनी बाला और बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को रोक पाने में केंद्र सरकार को नाकाम बताते हुए हालात सामान्य होने तक सभी कर्मचारियों को घाटी से वापस बुलानेे की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार हर बयान में कश्मीर में हालात सामान्य होने की बात कहती है लेकिन इस तरह की घटनाओं से साफ हो गया है कि अभी भी कश्मीर की शांति व्यवस्था ठीक नहीं है। एक ओर कश्मीर संभाग में निर्दोषों को गोलियों से भूना जा रहा है और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-शोर से प्रधानमंत्री के आठ साल के कार्यकाल का गुणगान करने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम कर रही है। कश्मीर में न तो कश्मीरी पंडित और न ही जम्मू का डोगरा सुरक्षित है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि मजदूर की मौत के बाद एक लाख रुपया मुआवजा दिया जा रहा है, जो बहुत कम है। उन्होंने कहा कि कश्मीर संभाग में आतंकी घटना का शिकार होने वाले हर कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला रमण कुमार, सचिव राजकुमार, डॉ. हरि दयाल, लोक नाथ, सीआर मुंडे, जगदीश राज, सुरेंद्र पाल, सरदारी लाल, हेमराज, किशोर कुमार, सुनील मजोत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें