फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी बसहोली ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे के लोक निर्माण विभाग में ब्लॉक दिवस पर एडीसी तिलक राज थापा ने जनसमस्याओं को जाना। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए सरपंचों, पंचों और लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, नौकरी, विकास, आदि समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य तेजिंदर सिंह ने कहा कि जिन ठेकेदारों का सामान सड़क के किनारे पड़ा है, वह हटा लें, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने बिजली की कटौती का समय भी निर्धारित करने को कहा। इसी तरह बीडीसी अध्यक्ष राज सिंह ने कहा कि महानपुर में गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। जबकि, महानपुर ए के सरपंच सोहन लाल गुप्ता ने कहा कि कस्बे में सुलभ शौचालय का कार्य अधूरा पड़ा है। इसे पूरा किया जाए। साथ ही स्ट्रीट लाइट लगाने का बंदोबस्त करें।
सरपंच सुरजीत सिंह ने दमलाड से नौशेरा सड़क की मरम्मत, 14एफसी के तहत फंड उपलब्ध कराने, इलाके में नए राशन कार्ड बनाने और एक बकरवाल मोहल्ले में पानी की समस्या को रखा। जबकि, दमलाड के सरपंच शेर सिंह ने बीपीएल कार्ड धारकों के लिए घर की समस्या बताई। बनहोड के सरपंच राम नरेश ने मनरेगा और 14एफसी की बकाया राशि देने की मांग रखी।
विज्ञापन

समस्याएं सुनने के बाद एडीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की लोगों की समस्याओं का हल जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाके में विभिन्न सड़कों के दोनों ओर वन विभाग ने तार लगाकर सड़क की चौड़ाई कम कर दी है। उसे जल्द हटाया जाएगा। इसके साथ अवैध कब्जे हटाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीपीओ बसहोली शाजिया मीर, नायब तहसीलदार महानपुर पूर्णचंद सहित उपजिले में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें