फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल बाद जागा प्रशासन ब्लॉक दिवस के उपलक्ष पर उठा मुद्दा तो आई कटीली में कालेज बनाने की याद।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। ब्लॉक दिवस पर जिला विकास परिषद बिलावर की ओर से कटीली में कॉलेज खोलने की उठाई गई मांग पर प्रशासन गंभीर हो गया है। राजकीय डिग्री कॉलेज कटली के लिए एक बार फिर कवायद तेज हो गई है। 2019 में रामकोट डिग्री कॉलेज के शिलान्यास के दौरान तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कटली में भी राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की मंजूरी दी थी, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी काम आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन

इस बारे में जिला विकास परिषद के सदस्य विक्रम सिंह अंडोत्रा ने 18 मई को डीसी राहुल पांडे के बिलावर दौरे के दौरान ब्लॉक दिवस पर यह मुद्दा उनके समक्ष उठाया। इसका संज्ञान में लेते हुए डीसी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ पीएल थापा को निर्देश जारी किए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कॉलेज की कवायद को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में हायर सेकेंडरी स्कूल बदनोता के प्रधानाचार्य, हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर के प्रधानाचार्य के साथ जोनल शिक्षा अधिकारी मल्हार को सदस्य बनाया गया है।
----
दूरदराज पहाड़ी इलाकों के बच्चों को मिलेगा फायदा
कटली में कॉलेज खुलने से दूरदराज इलाकों के बच्चों को फायदा मिलेगा। इसमें बिलावर उपमंडल के इलाकों सहित बनी और बसोहली के कई विद्यार्थियों को सहूलियत होगी। दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर जाना पड़ता है, जो दूर पड़ता है। विद्यार्थियों को कॉलेज में पहुंचने के लिए कई घंटे पैदल सफर करना पड़ता है। पहाड़ी इलाकों में कॉलेज न होने से कई होनहार विद्यार्थी आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें