फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में बैठे रहे अधिकारी, नहीं आया कोई फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। ब्लॉक दिवस पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन कोई भी फरियादी यहां नहीं आया। पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में करीब दो घंटे बैठने के बाद अधिकारी लौट गए। पिछले चार ब्लॉक दिवस इसी तरह से हुए हैं। जब कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचा। यही वजह है कि अब लोगों ने ब्लॉक दिवस कार्यक्रम को बंद करने की मांग शुरू कर दी है। लोगों को कहना है कि जो वक्त अधिकारियों का यहां जाया होता है, इतने समय अधिकारी अपने कार्यालय में बैठे तो कई लोगों की समस्याओं का निपटारा होगा। दबी जुबान अधिकारियों का भी अब यही कहना है कि यह कार्यक्रम अब किसी काम का नहीं रहा है।
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष राज कुमार ने कहा इस कार्यक्रम में लोगों की रुचि घटने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इसकी शुरुआत में जो समस्याएं लोगों ने बताई थीं। उनका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर समस्याओं का समाधान होना ही नहीं है। तो इस कार्यक्रम में जाकर अपना समय बर्बाद क्यों करें। उन्होंने कहा अब इस कार्यक्रम का आम लोगों को कोई लाभ नहीं है उल्टा अधिकारियों का वक्त बर्बाद हो रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। इसलिए इस कार्यक्रम को अब बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

------
आज भी सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे लेकिन कोई भी शिकायत दर्ज कराने नहीं आया।
-राकेश शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें