फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का दो बार टेंडर हुआ, बनी एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई। इसमें मोर्चा के प्रधान प्रवेज रजा ने उपस्थित लोगों से विचार-विमर्श कर इलाके की समस्याओं के बारे में जाना। बैठक में मंडल कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र के मुद्दों पर विचार-विमर्श कर उनकी जानकारी हासिल की गई। प्रवेज रजा ने बताया कि भूंड, जिंदरैली, जानू, डोडला, आदि इलाकों में विकास नहीं हुआ है, उनकी जानकारी एकत्रित की गई। बताया कि तुआरा से डोडला पीएमजीएसवाई सड़क का दो बार टेंडर हुआ। अर्थ वर्क तक काम सीमित रहा, और पेमेंट पूरी निकल गई। यह सब विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से हुआ। डोडला, नगनना में पानी की किल्लत है। सरकारी खजाने को चूना लगाकर पहले से ही हुए विकास कार्यों को नया बता कर उसकी भुगतान निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब विभाग से बात की जाती है तो वे कहते हैं कि चंडीगढ़ में जाकर नया टेंडर लगवाएं, यही आश्वासन मिल रहे हैं। वास्तव में लोगों को पक्की सड़क कब नसीब होगी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें