फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला

विज्ञापन
शहर में निकाले गए विजय जुलूस के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते भाजपाई। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की जीत का जिले में जश्न जारी है। शुक्रवार को उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त करने लिए शहर में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा जीत पर बुलडोजर पर सवार होकर शहरी क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 10 से निकाले गए जुलूस में बुलडोजरों पर पार्टी के झंडे के साथ सवार भाजपा कार्यकर्ता जराई चौक से होते मुखर्जी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। वहीं बाजार में बम पटाखे फोड़ते हुए आतिशबाजी कर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत का जश्न मनाया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं नेे कहा कि देश के राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली जीत से साफ हो गया है कि अभी भी मोदी का मैजिक जारी है। जिसका मुख्य कारण उनके द्वारा आम लोगों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में लगातार दूसरी बार मिली जीत भी योगी आदित्यनाथ की कर्मठता के कारण ही संभव हुई है। कोरोना महामारी के दौरान भी दिनरात काम कर लोगों तक सरकार ने सुविधा पहुंचाई है। आम मतदाता ने भी साबित कर दिया कि उन्हें राष्ट्रभक्तों की सरकार चाहिए। वहीं रवि अंदोत्रा ने कहा कि इस जीत से पूरे देश में पार्टी के करोड़ो कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। आने वाले चुनावों के दौरान उन्हें और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा और इसके द्वारा हम 2024 के संसदीय चुनाव व जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में जीत कर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें