फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर - जसरोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रदेश में जमीनी स्तर पर हुए विकास कार्य ने जम्मू-कश्मीर की तस्वीर बदल दी है। भाजपा सरकार ने लोगों से जो वादे किए उसे पूरा किया है। जम्मू कश्मीर के हित में लिए गए फैसलों से ही आज प्रदेश प्रगति के पथ पर है। कठुआ जिले में विकास की एक अभूतपूर्व दिशा ने दशक भर पहले की स्थिति को पूरी तरह से बदल दिया है। केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं यहां चल रही हैं तो वहीं शैक्षणिक और बेहतर सेहत संस्थान भी हासिल हुए हैं। यह बात पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने बरनोटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरपंच व पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए जसरोटिया ने कहा कि यह उनकी पार्टी और सरकार का जमीनी स्तर पर विकास का प्रदर्शन खुद बोलता है। पहले केवल पारिवारिक राजनीति थी। अब भाजपा सरकार आम लोगों तक पहुंच गई है। मोदी सरकार का मिशन जम्मू-कश्मीर के लोगों का जीवन समृद्ध बनाना है। हाल ही में हुईं हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागरिक आबादी को निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के लोग विकास चाहते हैं न कि आतंकवाद। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यकों के जीवन की रक्षा की जाएगी। कांग्रेस और उसके सहयोगी वर्षों से जम्मू-कश्मीर के साथ भेदभाव करते रहे हैं।
पूर्व वनमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण और निर्बाध विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब सड़क, गलियां, नालियां और अन्य विकास के माध्यम से भाजपा सरकार सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री का मिशन जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि के युग की शुरुआत करना है। उन्होंने कहा कि लोगों के हर मुद्दे पर उचित ध्यान देकर सुलझाया जाता है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर हमेशा भाजपा की प्राथमिकता सूची में ऊपर रहा है। उन्होंने कहा कि निराशा, भेदभाव और शोषण का युग समाप्त हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जम्मू-कश्मीर के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करती है। लोगों की भाजपा से कई उम्मीदें हैं। इससे पहले पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनते हुए जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसके माध्यम से विभिन्न मुद्दों को इस तरह पेश किया है जो न केवल प्रेरक हैं, बल्कि उत्साहजनक भी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक, सरपंच, पंच और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें