फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक न्याय के प्रतीक थे संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर : विजय

विज्ञापन
संविधान गौरव कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के  नेता व कार्यकर्ता। - संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा की ओर से समाधियां स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक विजय शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब भारत के संविधान के प्रमुख शिल्पकार और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के उत्थान के लिए अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनके प्रयासों के कारण ही भारत में समानता और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी गई। उन्होंने हमें यह सिखाया कि सामाजिक समता और समान अधिकार किसी भी समाज की प्रगति के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए हम सबको उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाने में सहयोग करना चाहिए। जहां कोई भेदभाव न हो और हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप राज, हीरानगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पादा, कंडी मंडल अध्यक्ष सोमराज शर्मा, एससी मोर्चा के देवराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें