अमर उजाला इंपैक्ट का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। गढ़ गांव में सात दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। बता दें कि एक सप्ताह पहले गढ़ गांव में क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोग कई किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हो गए थे। लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आया और रविवार को क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन की मरम्मत कर सोमवार को गढ़ गांव में पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। इसके बाद गांव की लगभग 500 से अधिक आबादी को राहत मिली।