फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के दो वर्ष पर बांटी गईं मिठाइयां

Sat, 28 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
एकजुट होगी बीजेपी - फोटो : Getty
विज्ञापन
केंद्र में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कठुआ में शुक्रवार को जश्न का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई पहचान मिलने की भी बात कही गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी समेत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रेमनाथ डोगरा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में दो वर्ष में ही देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों ने मोदी के कार्यों की सराहना की है। स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, बीमा योजना, जन धन योजना या कोई अन्य योजना हो, इससे समाज की सहभागिता बढ़ी है।

आम व्यक्ति को पता नहीं होता था कि क्या योजनाएं बन रही हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब आम जनता सीधे इन योजनाओं से जुड़ी है। लोगों में यकीन जागा है, जिसके कारण एक करोड़ तीस लाख लोगों ने स्वेच्छा से रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब से गरीब व्यक्ति को कवर किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पटल पर विदेश व रक्षा नीति को मजबूत किया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ नरेंद्र जसरोटिया ने कहा कि पार्टी की नीतियां गरीबों के हितों में है।

पूरा प्रयास किया गया है कि लोग सीधे सरकार से जुड़ सकें। सरकार के कार्यों को आज जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, जिसका सबको निर्वाह करना है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु रेखा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल महाजन, विकास कांत, चतर सिंह, राजिंदर सिंह, अशोक सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, रवि अंदोत्रा, काका सिंह मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी नकारात्मक भूमिका निभा रही है। आतंकवाद के प्रति कांग्रेस का नरम रुख था, चाहे वह मालेगांव ब्लास्ट हो या फिर इशरत जहां मामला। बाटला हाउस की सच्चाई भी सबके सामने आ गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें