फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी बढ़ते ही बनी-भद्रवाह मार्ग पर काम फिर बंद

Wed, 30 Nov 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनी-भद्रवाह मार्ग का विस्तारीकरण कार्य इस वर्ष फिर बंद हो गया है। सर्दी बढ़ने से काम में आ रही रुकावट के चलते बीआरओ के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। अब मार्च के बाद ही अनुकूल मौसम के अनुरूप काम फिर शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


बनी-सरथल-भद्रवाह के बीच बन रहा यह लिंक मार्ग सर्दियों में भारी बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी के चलते ठप रहता है। बीआरओ ने इसी सप्ताह से काम को बंद करने के साथ ही दस्तावेजी कार्यवाही पूरी करना शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बीआरओ को अभी भी 102 से 128 किलोमीटर मार्क के बीच पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग की अनुमति का इंतजार है। सर्दियों में तारकोल डालने का काम भी नहीं किया जा सकता। ऐसे में 128 से 135 किलोमीटर मार्क के बीच फार्मेशन का काम भी सर्दी से प्रभावित होने लगा था।
विज्ञापन


बीआरओ के ओसी सुनील कुमार ने बताया कि इसी सप्ताह से बनी-भद्रवाह मार्ग पर काम बंद कर दिया गया है। सर्दी की वजह से काम करने में परेशानियां आ रही थीं, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि मार्च में ही काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में इन तीन महीनों में वन विभाग से पेड़ों को काटने की अनुमति हासिल की जाएगी। काम शुरू होते ही तेजी से किलोमीटर 145 से 155 तक तारकोल डाल दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगले वर्ष किलोमीटर 128 से 135 मार्क के बीच पक्के काम पूरे किए जाएंगे। बाउंड्रीवाल सहित पुलियों का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बनी की ओर से साढ़े आठ किलोमीटर तक सड़क पर तारकोल अप्रैल के बाद डालने की योजना है। ऐसे में उचित तापमान भी मिल पाएगा और काम गुणवत्ता के अनुसार पूरे हो पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें