फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा फिदायीन हमले के बाद हाई अलर्ट

Wed, 30 Nov 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
नगरोटा और चमलियाल में आतंकी हमले
विज्ञापन
रामगढ़ और नगरोटा में फिदायीन हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी चौकसी कर दी है। विभिन्न पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बल हर आने जाने वाले पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


जंगलोट सैन्य क्षेत्र सहित बसोहली मोड़ पर सैन्य क्षेत्र में भी सुरक्षा पहरे को कड़ा कर दिया गया। आतंकी हमले के बाद सेना ने जंगलोट मोड़ पर भी नाका लगाया। सीमावर्ती इलाकों में भी बीएसएफ ने अतिरिक्त चौकसी बरतनी शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर से लगभग आधा दर्जन बार घुसपैठ की कोशिशें की जा चुकी हैं, जिसे बीएसएफ ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया था। उधर, सुरक्षा एजेंसियों ने हाईवे किनारे स्कूलों और बड़े संस्थानों को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है। प्रबंधकों से सुरक्षा प्रबंध मजबूत रखने की हिदायत दी है। हर संदिग्‍ध गतिविधि को गंभीरता से लेने को कहा गया है। लोगों को भी सचेत रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें