फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बनी । बसोहली में भाजपा महिला मोर्चा ने मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई। भाजपा पहाड़ी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष काजल राजपूत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बसोहली के विधायक दर्शन सिंह सहित भाजपा के कई महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने भाग लिया।


प्रदर्शनकारियों ने डाक बंगला बसोहली से बस स्टैंड तक मार्च निकाला। इसके बाद कांग्रेस सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं के कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर भाजपा पहाड़ी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष काजल राजपूत ने कहा कि कांग्रेस नेता संविधान और महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद पर लगे आरोपों के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि 11 छात्राओं की शिकायतों के बावजूद कांग्रेस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें