फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में बरनोटी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू कराई गई इंटर जोनल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-14 बॉयज के मैच खेले गए।
विज्ञापन

फाइनल मैच मढीन और बरनोटी जोन के बीच खेला गया। मढीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 61 रन बनाए। बरनोटी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट खोए मात्र 5 ओवरों में यह मैच जीत लिया। जिसमें आदित्य के 23 बालों में 27 रनों की अहम भूमिका रही। विजयी टीम को विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित किया। विभाग की ओर से 15 नवंबर को यह प्रतियोगिता शुरू कराई गई थी, जो आगे भी जारी रहेगी। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के क्रिकेट मैच कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें