फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

Mon, 16 Jun 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रविवार को हुई जोरदार बारिश के बाद कठुआ जिले में बढ़ा नाला नाज का जलस्तर। 
विज्ञापन
कठुआ। पिछले पांच दिनों से भीषण गर्मी से तप रहे जिले में दोपहर के बाद मौसम में आए बदलाव ने लोगों को राहत दिला दी है। इस दौरान जिले के पहाड़ी सहित विभिन्न इलाकों में बारिश हुई जबकि शहर में शाम चार बजे के बाद चली तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसने लोगों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों की तरह सुबह रविवार को मौसम आम दिनों की तरह गर्म रहा। दोपहर दो बजे तक शहर में भीषण गर्मी का आलम रहा। इस कारण शहर के चौक-चौराहे सूने दिखाई दिए। इस दौरान गर्मी से बचने लिए लोग पार्कों नहर के किनारे डेरा लगाए रहे लेकिन शाम करीब चार बजे के बाद बदले मौसम ने लोगों को राहत दी है। इस कारण शहर में शाम को रौनक देखने के लिए मिली।

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बिलावर। क्षेत्र में रविवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया। शाम चार बजे से पांच बजे तक बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई और इलाके का मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई और दोपहर एक के बाद लोग गर्मी से बेहाल रहे लेकिन शाम तीन बजे के बाद अचानक आसमान पर काली घटाएं छा गईं और चार बजे जोरदार बारिश की शुरुआत हो गई जो करीब एक घंटे तक जारी रही। इस कारण कटली सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा।
किसानों के मुताबिक मौजूदा समय में लगाई गई मक्की की फसल और सब्जियों के लिए बारिश बहुत फायदेमंद है। रविवार को इलाके का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। खबर लिखे जाने पर इलाके में ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें