फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड से मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता एडीसी तिलक राज थापा ने की। बैठक में बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जम्वाल, आशा वर्कर्स, आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल अफसर, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बसोहली वासियों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए पंजीकृत करने की रणनीति तैयार की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी ने बताया कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने के लिए सभी नागरिकों गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर नागरिकों के पंजीकरण किए जाएंगे। सारी योजना तैयार है। एडीसी तिलक राज थापा ने निर्देश दिए कि इस योजना के लाभ से कोई भी नागरिक छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें