नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत लखनपुर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक पुरुष और एक महिला शामिल है।
नाके पर शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने जांच के लिए रोका। इस दौरान मोहम्मद अली निवासी चड़वाल और शीदा निवासी मग्गर खड्ड की तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
उधर, शहर में पुलिस ने एक महिला को 5.5 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पूजा कुमारी निवासी बसोहली के रूप में हुई है। वह स्कूटी पर जा रही थी। नाका पर जांच की तो स्कूटी से भुक्की बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।