आरटीओ की देखरेख में मंगलवार को हाईवे पर चड़वाल में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों और कोविड-19 की एसओपी का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 10500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
आरटीओ ने बताया कि कुल 19 वाहनों की कंपाउंडिंग की गई और 13 वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार कोविड-19 एसओपी के उल्लंघन पर 16, उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट के बिना 3, बिना हेलमेट के एक, अधिक भार वाले सामानों के लिए तीन, अधिक वजन के लिए 9 और पंजीकरण के उल्लंघन के लिए मामले दर्ज किए गए। संवाद