कठुआ। नगरी म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने वीरवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने कार्यकारी अधिकारी को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी है।
कमेटी कार्यालय में नारेबाजी कर रहे सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के दर्शन कुमार ने कहा कि वह लोग पिछले बीस-बीस साल से अस्थायी कर्मचारी के तौर अपनी सेवा देते आ रहे हैं। लेकिन सरकार उन्हें पक्का करने के लिए आज तक कोई पहल नही की है। अस्थायी कर्मचारियों को दिए जाने वाले थोड़े से मानदेय से अब उनके घरों का चूल्हा नही जल पा रहा है। लिहाजा उन्होंने ने भी जम्मू कश्मीर के अन्य सफाई कर्मचारियों की तरह ही हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। अब उनकी हड़ताल तभी खत्म होगी जब कि सरकार सफाई कर्मचारियों के मसले का हल नही कर देती है।