पड़ोसी राज्य पंजाब में हथियारों को जखीरा पकड़े जाने के बाद सक्रिय हुई पुलिस द्वारा लखनपुर में आन?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। पंजाब के दीनानगर में आरडीएक्स और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पंजाब से सटे प्रदेश के कठुआ जिले में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जहां रूटीन में सर्च आपरेशन जारी हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने हाईवे पर निगरानी को भी बढ़ा दिया है। दीनानगर का मामला सामने आने के बाद पंजाब से लगते कठुआ जिले के सड़क मार्ग पर कड़ी नाकेबंदी कर दी गई। लखनपुर में पंजाब से आने वाले वाहनों की जहां गहन जांच का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं नगरी समेत कीड़ियां गंडियाल रूट पर भी पूछताछ के बाद ही वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां खास तौर पर हीरानगर सेक्टर पर भी निगरानी को बढ़ाए हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम के बीच ही पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ से लेकर ड्रोन ड्रॉपिंग के मामले सामने आ चुके हैं। खूफिया एजेंसियों को पाकिस्तान के फिर से घुसपैठ और ड्रोन से हथियारों की ड्रॉपिंग को लेकर लगातार मिल रहे इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।