फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अवैध कनेक्शन काटे, 12 हीटर किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के कृष्णा कॉलोनी में अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जहां चार अवैध कनेक्शन टीम ने काटे, वहीं कई लोगों का लोड भी रिवाइज किया गया। टीम ने यह भी पाया कि कई जगह लोगों ने अवैध रूप से दो-दो कनेक्शन लिए हैं, जिसे हटाते हुए चेतावनी भी दी गई। वहीं, बरामद हुए 12 हीटरों को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को एईई भारत भूषण के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने कृष्णा कॉलोनी में कार्रवाई की। इस इलाके में लो वोल्टेज के साथ ही केबल जलने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामले लगातार आ रहे थे। कार्रवाई के दौरान डोर टू डोर कनेक्शन जांचे गए। विभाग की टीम में शामिल प्रदीप कुमार, जगजीत सिंह, दिनेश सिंह, संदीप गुप्ता, मीटर रीडर शशि शर्मा और दो लाइनमैन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें