फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता पर कर्मी को किया संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। करीब दो दिन पहले फेयर प्राइस शॉप के कर्मी ने लोगों के साथ अभद्रता और समय पर राशन न देने के मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई की है। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और मामले का संज्ञान लिया। टीएसओ बसोहली अजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्लासी क्षेत्र में स्थित गवर्नमेंट फेयर प्राइस शॉप के कर्मी व वहां के लोगों से बात की गई।
विज्ञापन

जिस पर लोगों ने बताया कि जो कर्मी तैनात है वह लोगों को समय से राशन नहीं देता है। जिसका संज्ञान लेते हुए कर्मचारी को टीएसओ कार्यालय बसोहली से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं बसोहली में जो कर्मी राशन देता है, उसे प्लासी पंचायत भेजा गया है। बतादें दो दिन पहले प्लासी क्षेत्र के युवाओं ने बसोहली में पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें