वन विभाग की टीम ने लखनपुर में स्थापित एंटी पॉलीथिन चेक पोस्ट पर एक ट्रक से 250 किलोग्राम पालीथिन बरामद की है। टीम ने ट्रक को जम्मू कश्मीर के गैर-बायोडिग्रेडेबल मैटेरियल एक्ट के 2007 और 2009 के अलग-अलग प्रावधानों के तहत जब्त करते हुए क्षेत्रीय निदेशक जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचित किया है।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे वन विभाग के रेंज अधिकारी मुनीश गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम ने पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक नंबर पीबी06एके-3723 को जांच के रोका। छानबीन के दौरान ट्रक में सीमेंट के बैगों के नीचे छिपाए गए प्रतिबंधित पालीथिन के 10 भरे हुए बैग मिले। जो कि 50 माइक्रोन से कम की मोटाई के थे। संवाद