कठुआ। नगरी पुलिस ने एक आरोपी को दस लीटर तैयार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस चौकी नगरी प्रभारी बलराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पडियारी और चक दराब खां क्षेत्र में औचक जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने पडियारी गांव में स्थानीय सुनील कुमार उर्फ टिंकू पुत्र शेखर कुमार को शराब का अवैध कारोबार करते हुए पाया। उसके पास से 10 लीटर तैयार अवैध शराब बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बरामद 10 लीटर शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।