मिनी बस हादसे में घायल जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन
- हमीरपुर रेलवे क्रासिंग के पास हादसा, घायल जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हमीरपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बस में सवार सात महिलाओं सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल दयालाचक में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर आ रहे थे।
जीएमसी कठुआ में भर्ती घायलों की पहचान 36 वर्षीय पिंकी शर्मा पत्नी जिया लाल, 62 वर्षीय श्रेष्टा देवी पत्नी श्याम लाल, 50 वर्षीय किरणा देवी पत्नी सुरेश कुमार, 50 वर्षीय स्वर्णा देवी पत्नी अशोक कुमार, 50 वर्षीय राधारानी पत्नी धरमपाल, 17 वर्षीय विशाली, 15 वर्षीय रिशिता और दोनों के पिता 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र नंद लाल सभी निवासी अमाला के रूप में हुई है। जिनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
बुधवार की देर रात हुए हादसे को लेकर जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायलों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब वे लोग दयालाचक में होने वाले शादी समारोह से मिनी बस में सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे। हमीरपुर में रेलवे क्रासिंग के बंद होने के कारण मिनी बस वहां रुकी हुई थी। अचानक मिनी बस तेजी से पीछे की ओर लुढ़कने लगी। चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वे सड़क के साथ लगती गहराई में जा गिरी। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि चालक को बचाव करने का समय ही नहीं मिल। जिसके बाद घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।