बसोहली-बनी मार्ग पर सरोगा के नजदीक बाइक फिसलने से उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी में उपचार के बाद बसोहली उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई।
तीनों युवक बाइक से पेपडी से शीतलनगर की तरफ जा रहे थे कि सरोगा के नजदीक उनकी बाइक फिसल गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राइमरी हेल्थ सेंटर जिंदरैली ले जाया गया। यहां से उपजिला चिकित्सालय बसोहली पहुंचाया गया। हादसे में घायल होने वाले युवकों में बाइक चालक सोमराज पुत्र रतन चंद, नरेश कुमार पुत्र गुल्ला राम दोनों निवासी जानू, और गुलशन कुमार पुत्र रतन चंद निवासी धार झेंखर शामिल हैं।