लखनपुर-बसोहली मार्ग पर महानपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद घायल मोटरसाइकिल चालक को वहां मौजूद लोगों ने महानपुर ट्रामा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। घायल मोटरसाइकिल चालक की पहचान 52 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र बद्रीनाथ निवासी सुंडला महानपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद