फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में ओवरलोड आटो पलटा, आठ विद्यार्थी घायल

Sat, 02 Nov 2019 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कठुआ। ओल्ड कठुआ-सांबा मार्ग पर चन्नग्रां के निकट ओवरलोड आटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में आटो सवार 8 विद्यार्थी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। ऑटो में 15 सवारियां थीं।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही एडीसी कठुआ घनश्याम सिंह, सीईओ कठुआ टीआर मंगोत्रा व ब्वायज हायर सेकेंडरी व गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य भी अस्पताल में घायल विद्यार्थियों का कुशलक्षेम लेने पहुंचे।

घायल विद्यार्थियों की पहचान 14 वर्षीय योगेश कुमार निवासी कुल्लियां, 15 वर्षीय विशाली भगत, 16 वर्षीय अंजली, 14 वर्षीय दीक्षा, 14 वर्षीय नेहा, 15 वर्षीय प्रियंका, 16 वर्षीय ईशा निवासी बडाला और 14 वर्षीय राहुल निवासी कुल्लियां बडाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सभी की हालत स्थिर है। इधर पता चला है कि ऑटो तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा लेकिन घायल विद्यार्थियों का कहना है कि ऑटो ओवरलोडिंग की वजह से पलटा। सनद रहे कि उक्त रूट पर इससे पूर्व भी ऑटो में ओवरलोडिंग की शिकायतें आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें