माधोपुर में सेना की भर्ती के लिए जा रहे थे युवक, मानू के पास हो गया हादसा
कठुआ। लखनपुर-बसोहली मार्ग पर ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार देर शाम हुए हादसे के बाद सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में उनका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी घायल माधोपुर में होने वाली सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए जा रहा रहे थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को बिलावर से माधोपुर की ओर जा रही ईको कार मानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मचते ही लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया।
घायलों की पहचान राजकुमार (18) पुत्र शनिया राम निवासी डल मशेडी, पवन कुमार (25) पुत्र कृष्ण चंद निवासी दोला, जाकिर हुसैन (18) पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी बिलावर, अक्षय कुमार (21) पुत्र बिशंभर दास निवासी बनी, सज्जाद अली (23) पुत्र मोहम्मद जमील निवासी मल्हार, मोहम्मद जावेद (18) पुत्र मोहम्मद जमीन निवासी बिलावर, मुनीश कुमार (18) पुत्र मदन लाल निवासी दौला, अजीत सिंह (21) पुत्र वासुदेव निवासी मडून, गौरव चंद (21) पुत्र रोमेश कुमार, निवासी बिलावर और अमरीश कुमार (21) पुत्र हंस राज निवासी दौला के रूप में हुई है।
घायलों को अभी प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इनकी बाद में स्थिति को देखते हुए उपचार के अगले कदम पर विचार किया जा रहा है। मौजूदा समय में केवल एक घायल की स्थिति फिलहाल नाजुक है।
डॉ. नीरज नागपाल, डिप्टी सीएमओ जीएमसी कठुआ